विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ISRO VSSC Admit Card 2026: आरआरबी असिस्टेंट, ड्राइवर सहित कई पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Published: Thu, 19 Feb 2026 02:52 PM (IST)

इसरो की ओर से आरआरबी असिस्टेंट, ड्राइवर, फायरमैन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ISRO VSSC Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड।

ISRO VSSC Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड।

HighLights

  1. इसरो ने जारी किया एडमिट कार्ड।

  2. 26 और 27 फरवरी को होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आरआरबी असिस्टेंट, ड्राइवर, फायरमैन और कुक पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था औओर बेसब्री से एडमनिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। अब वे उम्मीदवार इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

ISRO Admit Card 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

इसरो की ओर से कई पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद 'ISRO Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन होगी परीक्षा

इसरो की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 26 और 27 फरवरी, 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 39 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड अवश्य डाउनलोड कर लें। साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं। इसके अलावा, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि एवं समय की जांच अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें: HPCL Apprentice 2026: ग्रेजुएट ट्रेनी अप्रेंटिसशिप के 608 पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, इन स्टेप्स से करें अप्लाई