WBBSE Madhyamik 10th Result 2024 LIVE: पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट घोषित, ऐसे पा सकते हैं मार्कशीट और सर्टिफिकेट
ऐसे पा सकते हैं मार्कशीट और सर्टिफिकेट। सर्टिफिकेट वितरण आज से ही। रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ से देखें परिणाम। इस लिंक से देखें पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट। ये हैं टॉपर्स। 86.31 फीसदी पास। 7.65 लाख पास। परिणाम घोषित। प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू। आज ही मिलेगी मार्कशीट। रिजल्ट Link सुबह 9.45 बजे होगा एक्टिव। टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी। 9 लाख स्टूडेंट्स को है इंतजार खत्म । wbbse.wb.gov.in पर एक्टिव होगा लिंक। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से माध्यमिक परीक्षा (SE) 2024 रिजल्ट (WBBSE 10th Board Result 2024 LIVE Updates) का इंतजार आज खत्म हो गया।।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (WBBSE) से हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड की ओर से आज यानी 2 मई को सुबह 9 बजे सेकेंड्री रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड अध्यक्ष की उपस्थिति में जारी किये जाएंगे जिसके बाद नतीजों का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर सुबह 9.45 बजे एक्टिव हो जाएगा। लिंक एक्टिवेट होते ही छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे।
छात्र-छात्राओं को अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए अपने सम्बन्धित स्कूल में संपर्क करना होगा। स्कूल WBBSE द्वारा बनाए गए वितरण केंद्रों से मार्कशीट प्राप्त करने के बाद स्टूडेंट्स को वितरित करेंगे।
स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि WBBSE द्वारा माध्यमिक परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को जारी मार्कशीट और सर्टिफिकेट का वितरण भी आज से ही किया जाना है।
स्टूडेंट्स अपना परिणाम आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ के माध्यम से देख सकते हैं।
स्टूडेंट्स अपना परिणाम आधिकारक वेबसाइट और रिजल्ट पोर्टल पर देख सकते हैं।

WBBSE द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार कूच बेहर के चंद्रचूड़ सेन ने 693 (99 फीसदी) अंकों के साथ टॉप किया है। इस बार की माध्यमिक परीक्षाओं में टॉप 5 स्टूडेंट्स निम्नलिखित हैं:-
- रैंक 1: रामभोला हाई स्कूल के चंद्रचूड़ सेन, कूच बिहार, 693 अंक या 99% अंक के साथ
- रैंक 2: पुरुलिया डिस्ट्रिक्ट स्कूल के समयप्रिया गुरु, 692 या 98.86% स्कोर के साथ
- रैंक 3: दक्षिण दिनाजपुर के उदयन प्रसाद, बीरभूम की पुष्पिता बासुरी, दक्षिण 24 परगना, नायरित रंजन पाल। उन्होंने 691 अंक या 98.71% अंक प्राप्त किए
- रैंक 4: हुगली के तपज्योति मंडल 690 अंक या 98.57% के स्कोर के साथ
- रैंक 5: उत्तरी बर्धमान के अर्घ्यदीप बसाक 689 या 98.43% स्कोर के साथ
पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2024 में 86.31 फीसदी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।
पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2024 के लिए जारी आकड़ों के मुताबिक इस बार की परीक्षाओं में 9 लाख से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे, इनमें से 7.65 लाख पास घोषित किए गए हैं। परीक्षाओं में इस साल 4 लाख से अधिक छात्र और 5 लाख से अधिक छात्राएं सम्मिलित हुए थीं।
पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2024 का 9 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार समाप्त हो गया है।
पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा की जा रही है।
पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा जल्द होने वाली है।
पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट 2024 के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने वाली है।
WBBSE द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट की घोषणा के बाद आज, 2 मई से ही स्टूडेंट्स की मार्कशीट और सर्टिफिके का वितरण किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - WB 10th 12th Result 2024: 2 और 8 मई को घोषित होंगे पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के नतीजे

WBBSE द्वारा माध्यमिक परीक्षाफल 9 बजे जारी किए जाने के बाद परिणाम लिंक को सुबह 9.45 बजे एक्टिव किया जाएगा।
नतीजों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक परीक्षाओं में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रओं की सूची (WBBSE 10th Madhyamik Toppers List 2024) भी जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें - WBBSE 10th Toppers List 2024: पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट कुछ ही देर में होगा घोषित, टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी
पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2024 का इंतजार करीब 5 लाख छात्र-छात्राओं को है।
पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2024 की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन सुबह 9 बजे से किया जाना है।
पश्चिम बंगाल बोर्ड द्वारा माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2024 का परिणाम आज यानी बृहस्पतिवार, 2 मई को घोषित किया जाएगा। औपचारिक ऐलान हो जाने के बाद परिणाम लिंक आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, wbresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। वैकल्पिक तौर पर स्टूडेंट्स अपना परिणाम एजुकेशन पोर्टल, Jagranjosh.com पर एक्टिव 10वीं और10वीं/12वीं रिजल्ट लिंक से भी चेक कर सकते हैं।
वेस्ट बंगाल प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। रिजल्ट की घोषणा होने के बाद 9 बजकर 45 मिनट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा इसके बाद छात्र अपने परिणाम की जांच कर सकेंगे।
रिजल्ट घोषित होते ही पश्चिम बंगाल बोर्ड से 10वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in से नतीजे चेक कर पायेंगे।
वेस्ट बंगाल बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के साथ ही राज्यभर में टॉप करने वाले स्टूडेंट्स के नामों की लिस्ट भी साझा की जाएगी। टॉपर्स को शिक्षा मंत्रालय की ओर से सम्मानित किया जा सकता है।
अगर आप किसी विषय में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो आप अपनी कॉपी को रीचेक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको स्क्रूटिनी के लिए आवेदन करना होगा।
जो छात्र एक या दी विषयों में फेल हो जायेंगे उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्र कम्पार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर इसमें पास हो सकते हैं। इस प्रकार से आपका साल खराब नहीं होगा।
10वीं रिजल्ट कल घोषित होने के बाद 12वीं कक्षा का रिजल्ट 8 मई को घोषित कर दिए जाएंगे।
पश्चिम बंगाल 10th रिजल्ट की घोषणा बोर्ड के सभागार में अध्यक्ष द्वारा की जाएगी। रिजल्ट की घोषणा के बाद लिंक वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा।
पश्चिम बंगाल 10th रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- पश्चिम बंगाल 10th रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाएं।
- अब रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें।
पश्चिम बंगाल बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने को लेकर तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। कल बोर्ड के सभागार में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।
वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (WBBSE) की ओर से इस वर्ष माध्यमिक की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 फरवरी से 12 फरवरी तक राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
पश्चिम बंगाल 10वीं रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित होते ही लिंक आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर एक्टिव हो जायेगा जिसके बाद छात्र अपने नतीजों की जांच कर सकेंगे।
वेस्ट बंगाल बोर्ड 10वीं रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता बोर्ड अध्यक्ष के द्वारा की जाएगी।
पश्चिम बंगाल बोर्ड की ओर से सेकेंड्री क्लास का रिजल्ट कल सुबह 9 बजे जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने से सम्बंधित डेट की घोषणा बोर्ड की ओर स पहले ही की जा चुकी है।
