विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WBBSE 10th Result 2024 Date: वेस्ट बंगाल सेकेंड्री रिजल्ट 2 मई को होगा घोषित, इन स्टेप्स से चेक कर सकेंगे नतीजे

Published: Tue, 30 Apr 2024 02:36 PM (IST)

वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (WBBSE) की ओर से इस वर्ष माध्यमिक की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 फरवरी ...और पढ़ें

WBBSE 10th Result 2024 Date: 2 मई को घोषित किया जायेगा परिणाम।
WBBSE 10th Result 2024 Date: 2 मई को घोषित किया जायेगा परिणाम।

HighLights

  1. पश्चिम बंगाल माध्यमिक बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 2 मई को होगा घोषित।
  2. आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर होगा जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) से सेकेंड्री क्लास की परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को नतीजे जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो खत्म होने वाला है। पश्चिम बंगाल बोर्ड की ओर से माध्यमिक रिजल्ट 2 मई 2024 को सुबह 9 बजे घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा जिसके बाद लिंक WBBSE की आधिकारिक वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर एक्टिव हो जाएगा।

रिजल्ट की घोषणा होते ही स्टूडेंट्स वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर, पासवर्ड दर्ज करके परिणाम की जांच कर सकेंगे। आपको बता दें कि इस वर्ष माध्यमिक बोर्ड परीक्षाएं 2 फरवरी से 12 फरवरी के बीच आयोजित हुई थीं।

WBBSE 10th Result 2024: इन स्टेप्स से डाउनलोड की जा सकेगी मार्कशीट

  • पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट चेक करके ने लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट wbbse.wb.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको रोल नंबर एवं अन्य मांगी गई डिटेल भरनी होगी।
  • जानकारी सबमिट करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

WBBSE 10th Madhyamik Result 2024: पास होने के लिए 33 फीसदी अंक करना होगा प्राप्त

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सभी विषयों में प्राप्त अंकों को चेक कर सकते हैं। छात्रों को पास होने के लिए सभी विषयों में अलग-अलग न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा तभी वे उत्तीर्ण माने जाएंगे।

WBBSE 10th Result 2024: फेल छात्रों के पास रहेगा ये मौका

अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो जाता है तो अपना साल बर्बाद होने से बचाने के लिए कम्पार्टमेंट एग्जाम में शामिल हो सकेंगे। कम्पार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद शुरू कर दिए जाएंगे। छात्रों को तय तिथि में आवेदन शुल्क सहित आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़ें- WB 10th 12th Result 2024: 2 और 8 मई को घोषित होंगे पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक और उच्च माध्यमिक के नतीजे