UTET Admit Card 2026: उत्तराखंड टीईटी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट यहां से करें डाउनलोड; परीक्षा 29 सितंबर को
उत्तराखंड बोर्ड द्वारा UTET Admit Card 2026 download के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं जिसे आवेदनकर्ता वेबसाइट या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

Uttarakhand TET Admit card 2026 यहां से करें डाउनलोड।
HighLights
यूटीईटी 2026 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी।
डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट ukutet.com पर एक्टिवेट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् (UBSE) की ओर से राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है वे तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट ukutet.com पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।
परीक्षा तिथि, शिफ्ट एवं टाइमिंग
यूकेटीईटी परीक्षा 2026 का आयोजन 29 सितंबर 2026 को निर्धारित सेंटर्स पर करवाया जायेगा। परीक्षा दो शिफ्ट में संपन्न होगी। UTET Paper I (क्लास 1 से 5) का आयोजन सुबह की शिफ्ट में होगा जिसके लिए टाइमिंग प्रातः 10 से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी। इसके अलावा UTET Paper II (क्लास 5 से 8) का आयोजन दूसरी शिफ्ट में होगा जिसके लिए टाइमिंग अपरान्ह 2 से शाम 4:30 बजे तक रहेगी।
आवेदनकर्ता एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
- उत्तराखंड टीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड एवं कैप्चा कोड दर्ज करके Login बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
- अब आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
ध्यान रखें कि जब भी आप परीक्षा देने केंद्र पर जाएं तो प्रवेश पत्र के साथ एक वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पासपोर्ट) साथ लेकर जाएं ताकी आपका वेरिफिकेशन हो सके।
इन शहरों में होगी परीक्षा
उत्तराखंड टीईटी परीक्षा का आयोजन हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पौढ़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, वागेश्वर, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में आयोजित होगी।
परीक्षा पैटर्न
उत्तराखंड टीईटी परीक्षा में उम्मीदवारों से 150 अंकों के 150 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय प्रदान किया जायेगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है, ऐसे में अभ्यर्थी सभी प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं।
