विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPTET Result 2026 Link: यूपी टीईटी परीक्षा में 1330948 उम्मीदवार हुए क्वालीफाई, स्कोरकार्ड यहां से करें डाउनलोड

Published: Wed, 26 Aug 2026 09:39 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2026 09:28 AM (IST)

यूपी टीईटी रिजल्ट जारी हो गया है। आप इस पेज पर दिए लिंक से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस ...और पढ़ें

UPTET Result 2026 Link: डायरेक्ट डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

UPTET Result 2026 Link: डायरेक्ट डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

HighLights

  1. यूपीटीईटी रिजल्ट जारी, स्कोरकार्ड करें डाउनलोड।

  2. पेपर 1 में 571435 उम्मीदवार क्वालीफाई।

  3. पेपर 2 में 759513 उम्मीदवार सफल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी टीईटी पेपर 1 व पेपर 2 देने वाले 17,70,669 अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार था जो खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा UPTET Result 2026 की घोषणा कर दी गई है। परीक्षार्थी तुरंत ही आयोग की वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक (UPTET Result Direct Link) पर क्लिक करके नतीजे चेक कर सकते हैं और साथ ही अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

पेपर 1 में 80.07% वहीं पेपर 2 में 71.85% क्वालीफाई

शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) की परीक्षा का परिणाम घोषित होने के साथ ही डाटा भी शेयर किया गया है। प्राथमिक स्तर (कक्षा 01 से 05 तक) की परीक्षा में कुल 713648 अभ्यर्थियों में से (80.07 प्रतिशत) 571435 अभ्यर्थी सफल हुये तथा उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 06 से 08 तक) हेतु परीक्षा में सम्मिलित कुल 1057021 अभ्यर्थियों में से (71.85 प्रतिशत) 759513 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए है।
उक्त परीक्षा में प्राथमिक स्तर (कक्षा 01 से 05 तक) सम्मिलित कुल 122405 कार्यरत शिक्षकों में से (76.29 प्रतिशत) 93387 कार्यरत शिक्षकों को तथा उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 06 से 08 तक) सम्मिलित कुल 146394 कार्यरत शिक्षकों में से (77.45 प्रतिशत) 113384 कार्यरत शिक्षकों को सफल घोषित किया गया है।

यूपीटीईटी रिजल्ट लिंक और चेक करने की स्टेप्स

  • यूपीटीईटी रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर UPTET Result पर क्लिक करें।
  • अब रोल नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके साइन इन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके रिजल्ट चेक कर लें।

 UPTET Result 2026 Link

पासिंग मार्क्स एवं न्यूनतम कटऑफ 

  • जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 60 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 90 अंक प्राप्त करना होगा।
  • ओबीसी, एससी, एसटी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 55 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 82 अंक हासिल करना आवश्यक है। 

स्कोरकार्ड में दर्ज होगी ये डिटेल

स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, माता-पिता का नाम, कैटेगरी, जेंडर, पेपर का प्रकार (Paper I / Paper II), विषय-वार प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, कुल प्रतिशत, क्वालिफिकेशन स्टेटस (Qualified/Not Qualified) दर्ज होगा।