UPTET Result 2026: यूपी टीईटी रिजल्ट का इंतजार होने वाला है खत्म, इस डेट तक आ सकता है परिणाम
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा UPTET Result 2026 Date की घोषणा कभी भी की जा सकती है। डायरेक्ट लिंक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध होगा।

UP TET result Date: जल्द जारी होगा यूपीटीईटी परिणाम।
HighLights
एमपीटीईटी स्कोरकार्ड लिंक upessc.up.gov.in पर होगा एक्टिवेट।
नतीजे जल्द आने की उम्मीद।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में भाग लेने वाले लाखों अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट (UPTET Result 2026) जारी होने का इंतजार है ताकी वे आगे होने वाली टीचर भर्तियों के लिए तैयारी स्टार्ट कर सकें। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। परिणाम इस सप्ताह के अंत तक जारी हो सकता है। हालांकि, ऑफिशियल डेट अभी सामने नहीं आयी है।
करीब 18 लाख उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा टीईटी परीक्षा का आयोजन राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को करवाया गया था जिसमें कुल 17,70,714 उम्मीदवारों ने भाग लिया था।
UPTET Scorecard 2026 कैसे डाउनलोड करें?
यूपीटीईटी रिजल्ट जारी होने के बाद सभी परीक्षार्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर परिणाम की जांच कर पाएंगे। किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से स्कोरकार्ड नहीं भेजा जायेगा। नतीजे चेक करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-
- सर्वप्रथम ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करना होगा।
- अब परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
UPTET 2026 के Passing Marks कितने हैं
आपको बता दें कि परीक्षा पास करने के लिए कैटेगरी के अनुसार पहले ही कटऑफ मार्क्स निर्धारित हैं। तय कटऑफ प्राप्त करने पर ही आप परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।
जनरल श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 90 अंक प्राप्त करना जरूरी है। इसके अलावा ओबीसी, एससी, एसटी एवं EWS वर्ग को 55 फीसदी अंक यानी कि 150 में से 82 मार्क्स हासिल करना आवश्यक है।
