विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC Stenographer Answer Key 2026: स्टेनोग्राफर आंसर-की जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

Published: Thu, 22 Jan 2026 05:41 PM (IST)

यूपीएसएसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर आंसर-की आज यानी 22 दिसंबर को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।

UPSSSC Stenographer Answer Key 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

UPSSSC Stenographer Answer Key 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. स्टेनोग्राफर आंसर-की जारी।

  2. 28 जनवरी तक कर सकते हैं डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने स्टेनोग्राफर आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार स्टेनोग्राफर की परीक्षा में शामिल हुए थे। अब वे आंसर-की डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं। बता दें, यूपीएसएसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी को किया गया था। यूपीएसएसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर परीक्ष की आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। उम्मीदवार पीडीएफ डाउनलोड करके अपने उत्तरों का जांच कर सकते हैं।

UPSSSC Answer Key 2026: स्टेनोग्राफर आंसर-की इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

यूपीएसएसएससी ने स्टेनोग्राफर आंसर-की जारी कर दी है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां आंसर-की डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए है, जिसकी मदद से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं।

  • स्टेनोग्राफर आंसर-की डाउलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद 'विज्ञापन संख्या-13-परीक्षा/2024, आशुलिपिक मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2023)/13' पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन हुई थी परीक्षा

यूपीएसएसएससी की ओर से स्टेनोग्राफर परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी, 2026 को किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के जरिये स्टेनोग्राफर के कुल 1224 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही यूपीएसएसएससी की ओर से जल्द ही रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिे समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट अवश्य विजिट करते रहें। 

आंसर-की इस दिन वेबसाइट पर उपलब्ध

यूपीएसएसएससी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के तहत स्टेनोग्राफर आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर 28 जनवरी तक डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध रहेगी। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आंसर-की अवश्य डाउनलोड कर लें। 

यह भी पढ़ें: UPSSSC Exam City Slip 2026: जूनियर असिस्टेंट परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप, इन स्टेप्स से करें तुरंत डाउनलोड