UPSSSC: यूपी फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी, नतीजे अगले महीने आने की उम्मीद
उत्तर प्रदेश विधि विज्ञान प्रयोगशाला (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है जिसे ...और पढ़ें

UPSSSC Forensic Science Laboratory Vacancy 2026
HighLights
यूपी फोरेंसिक साइंस परीक्षा प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड के लिए उपलब्ध।
27 सितंबर को आयोजित हुई थी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से विधि विज्ञान प्रयोगशाला (Forensic Science Laboratory) भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर को अपरान्ह 3 से शाम 5 बजे तक करवाया गया था जिसके बाद अब परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। जिन भी उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था वे लॉग इन डिटेल दर्ज करके उत्तर कुंजी प्राप्त कर सकते हैं। आंसर की का लिंक 5 अक्टूबर 2026 तक एक्टिव रहेगा।
प्रोविजनल आंसर की PDF ऐसे करें डाउनलोड
फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी आंसर की PDF फॉर्मेट में उपलब्ध करवाई गई है। आप नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो कर या डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं और अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान करके अपने रिजल्ट का अनुमान गए सकते हैं।
- प्रोविजनल उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर व्यू मोर पर क्लिक करना है।
- अब "विज्ञापन संख्या-15-परीक्षा/2026, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (संयुक्त संवर्ग) मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/16 के अंतर्गत दिनांक 27-09-2026 को सम्पन्न लिखित परीक्षा की Provisional उत्तर कुंजी देखने हेतु यहां क्लिक करें ।" पर टैब करना है।
- इसके बाद पीडीएफ ओपन हो जायेगा। इसके बाद आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट जल्द होगा जारी
आंसर की आने के बाद जल्द ही यूपीएसएसएससी द्वारा रिजल्ट जारी किया जायेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजे अगले महीने में जारी हो सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 208 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी है। इसमें से जनरल श्रेणी के लिए 77 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 61 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 18 पद, एससी के लिए 47 पद और एसटी के लिए 5 पद आरक्षित हैं।
