विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC Forest Guard Answer Key 2026: यूपी फॉरेस्ट और वाइल्डलाइफ गार्ड परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

Published: Tue, 29 Sep 2026 03:07 PM (IST)Updated: Tue, 29 Sep 2026 03:20 PM (IST)

उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Forest Guard Wildlife Guard Answer Key 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

UPSSSC Forest Guard Wildlife Guard Answer Key 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. UPSSSC ने जारी की प्रोविजनल आंसर-की।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से फॉरेस्ट गार्ड/वाइल्डलाइफ गार्ड परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार 27 सितंबर को इस परीक्षा में शामिल हुए थे और अपने उत्तरों की जांच करने के लिए प्रोविजनल आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की

यूपीएसएसएससी ने फॉरेस्ट और वाइल्डलाइफ गार्ड परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

  • प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर View More सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UPSSSC Forest Guard Wildlife Guard Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद प्रोविजनल आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

UPSSSC Forest Guard Wildlife Guard Answer Key 2026 Direct Link

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 708 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 132 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 32 पद, ओबीसी के लिए कुल 315 पद, एससी के लिए कुल 218 पद और एसटी के लिए कुल 11 पद आरक्षित किए गए हैं।

इस डेट तक डाउनलोड करने का मौका

फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्डलाइफ गार्ड परीक्षा की आंसर-की उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 05 अक्टूबर तक डाउनलोड कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय-समय-सीमा के भीतर आंसर-की अवश्य डाउनलोड कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को आंसर-की डाउनलोड करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।



यह भी पढ़ें- Delhi High Court JJA Admit Card 2026: दिल्ली हाई कोर्ट जेजेए मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड