Delhi High Court JJA Admit Card 2026: दिल्ली हाई कोर्ट जेजेए मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड
दिल्ली हाई कोर्ट ने जेजेए मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Delhi High Court JJA Mains Admit Card 2026: मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
HighLights
जेजेए मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से JJA Mains Admit Card 2026 का एलान कर दिया गया है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे और मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। वे दिल्ली हाई कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइटdelhihighcourt.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
दिल्ली हाई कोर्ट जेजेए मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर General Notices सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद Admit Cards for Stage-II Main Examination-2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
Delhi High Court JJA Mains Admit Card 2026 Direct Link
इस डेट पर होगी मुख्य परीक्षा
दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से जेजेए मुख्य परीक्षा का आयोजन 04 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से 2 भाग से सवाल पूछे जाएंगे। भाग-1 में उम्मीदवारों को 250 शब्दों का निबंध जोकि 40 अंक का होगा और 10 अंक के लिए पत्र लिखना होगा। इसके साथ ही भाग-2 में उम्मीदवारों को 30 अंक की व्याकरण और 20 अंक का अनुवाद करना होगा। यह परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है।
