UPSSSC Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, इस डेट तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
उत्तर प्रदेश फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध करवा दी गई है।

UPSSSC Pharmacist Ayurvedic Answer Key 2026: यहां से करें डाउनलोड।
HighLights
फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक परीक्षा की आंसर-की जारी।
कुल 1002 पदों पर होगी भर्ती।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक मुख्य परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश में फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक के कुल 1002 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कराई गई थी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था और अपने उत्तरों का मूल्यांकन करना चाहते हैं। वे UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
इन 5 तरीकों से करें डाउनलोड
फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
- प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Notice Board सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UPSSSC Pharmacist Ayurvedic Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस डेट तक डाउनलोड करने का मौका
फार्मासिस्ट आयुर्वेदिक परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर 28 सितंबर, 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि तय समय-सीमा के भीतर अपनी उत्तर कुंजी अवश्य डाउनलोड कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को आंसर-की डाउनलोड करने का दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
इस दिन तक दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है। वे वेबसाइट पर जाकर 28 सितंबर, 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान भी करना होगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक सवाल के लिए 100 रुपये आपत्ति शुल्क के रूप में जमा करना अनिवार्य है। बगैर आपत्ति शुल्क के उम्मीदवारों से आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें: UPSSSC Excise Constable: यूपी आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए आंसर की जारी, डाउनलोड करें PDF
