UPSSSC Excise Constable: यूपी आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए आंसर की जारी, डाउनलोड करें PDF
यूपीएसएसएससी द्वारा एक्साइज कॉन्स्टेबल एवं फार्मासिस्ट भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर को करवाया गया था जिसके लिए अब प्रोविजनल ...और पढ़ें

UPSSSC: एक्साइज कॉन्स्टेबल एवं फार्मासिस्ट प्रोविजनल आंसर की जारी।
HighLights
यूपी फार्मासिस्ट एवं आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए आंसर की जारी।
20 सितंबर को आयोजित हुई थी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से एक्साइज कॉन्स्टेबल यानी कि आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर 2026 को राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद अब यूपीएसएसएससी द्वारा इस भर्ती परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी तुरंत ही वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर मास्टर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
28 सितंबर तक एक्टिव रहेगा डायरेक्ट लिंक
यूपीएसएसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रोविजनल आंसर की का डायरेक्ट लिंक 28 सितंबर 2026 तक एक्टिव रहेगा। इस दौरान उम्मीदवार डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आंसर की डाउनलोड करके अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं।
आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने की स्टेप्स
- यूपी एक्साइज कॉन्स्टेबल आंसर की डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट psssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर "विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2026, आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/09 की दिनांक 20-09-2026 को सम्पन्न लिखित परीक्षा की Provisional उत्तर कुंजी देखने हेतु यहां क्लिक करें" पर टैब करें।
- मास्टर उत्तर कुंजी का पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा।
- आप इसे डाउनलोड करके प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
UP Pharmacist भर्ती के लिए भी आंसर की जारी
आबकारी सिपाही भर्ती के साथ ही यूपीएसएसएससी द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय के भेषजिक (फार्मासिस्ट) भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। इस भर्ती के लिए भी परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित की गई थी। आप वेबसाइट पर जाकर या नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करके प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
