विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC PET Exam Schedule 2026: यूपी पीईटी परीक्षा का संशोधित एग्जाम शेड्यूल जारी, अब इस डेट पर होगा एग्जाम

Published: Fri, 25 Sep 2026 04:59 PM (IST)

यूपी पीईटी परीक्षा के लिए नया संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन अब अक्टूबर एवं नवंबर माह में किया जाएगा।

UPSSSC PET New Exam Schedule 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

UPSSSC PET New Exam Schedule 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।  

HighLights

  1. पीईटी परीक्षा का संशोधित एग्जाम शेड्यूल जारी।

  2. परीक्षा में कुल 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET का आयोजन 23, 24 एवं 25 अक्टूबर, 2026 को किया जाना था। लेकिन अब यूपीएसएसएससी की ओर से पीईटी परीक्षा के लिए संशोधित एग्जाम शेड्यूल जारी किया गया है। जो उम्मीदवार पीईटी की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे अब संशोधित परीक्षा तिथि के मुताबिक परीक्षा में शामिल होने के लिए योजना बना सकते हैं।

इस दिन होगी परीक्षा

यूपीएसएसएससी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का आयोजन 25 व 30 अक्टूबर और 01 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर 05 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

यूपी पीईटी की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर की जाएगी। उम्मीदवार नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद UPSSSC PET Admit Card 2026 सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

पीईटी एग्जाम पैटर्न

यूपी पीईटी की परीक्षा में उम्मीदवारों से भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारम्भिक अंकगणित, सामान्य हिन्दी, सामान्य अंग्रेज, तर्क एवं तर्कशक्ति, सामयिकी, सामान्य जागरूकता, अपठित हिन्दी गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण-02 गद्यांश और ग्राफ की व्याख्या एवं विश्लेषण-02 ग्राफ आदि विषयों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: मंजिल सैनी: प्रेग्नेंसी के दौरान पहले ही प्रयास में क्रैक किया यूपीएससी, जानें किडनी रैकेट का पर्दाफाश करने वाली कौन हैं लेडी सिंघम