मंजिल सैनी: प्रेग्नेंसी के दौरान पहले ही प्रयास में क्रैक किया यूपीएससी, जानें किडनी रैकेट का पर्दाफाश करने वाली कौन हैं लेडी सिंघम
मंजिल सैनी अपने जांबाज हौसले के लिए जानी जाती है। उन्होंने अपने पहले प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की ...और पढ़ें
-1790248038018_m.webp)
कौन हैं मंजिल सैनी।
HighLights
किडनी रैकेटा का किया पर्दाफाश।
पहले प्रयास में क्रैक किया यूपीएससी।
प्रेग्नेंसी के दौरान दी थी परीक्षा।
करियर डेस्क, नई दिल्ली। लहरों के डर से नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। यह उदाहरण आईपीएस ऑफिसर मंजिल सैनी पर बिल्कुल सटीक बैठता है। मंजिल सैनी ने प्रेग्नेंसी के दौरान अपने पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली थी। उन्हें बतौर आईपीएस के रूप में पहली विवाहित महिला के रूप में भी जाना जाता है।
यही नहीं लोग मंजिल सैनी को उनके जांबाज हौसले के लिए भी पहचानते हैं। मंजिल सैनी को उनकी बहादुरी के लिए वीरता पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
लेडी सिंघम के रूप में कैसे बनाई पहचान
लेडी सिंघम मंजिल सैनी ने अपने करियर के दौरान कई अहम फैसले लिए हैं। उन्हें यूपी के कई जिलों में पोस्टिंग मिली। उन्होंने काम करने के अपने सख्त अंदाज के कारण जनता के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई, जिसके कारण सोशल मीडिया में लोग उन्हें लेडी सिंघम के नाम से जानने लगे। उन्होंने मुरादाबाद में अपनी पोस्टिंग के दौरान एक बहुत बड़े किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया था। यही नहीं मंजिल सैनी को लखनऊ में पहली महिला SSP के रूप में भी जाना जाता है। मंजिल सैनी को उनकी बहादुरी और साहस के लिए वीरता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई
मंजिल सैनी बचपन से ही पढ़ाई में काफी ज्यादा होशियार रही है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से भौतिकी विषय से स्नातक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से उच्च शिक्षा हासिल की, जहां उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल मिला। बता दें, मंजिल सैनी ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी से पहले 3 साल तक कॉर्पोरेट क्षेत्र में काम भी किया था।

प्रेग्नेंसी के दौरान दी परीक्षा
शादी के बाद जब मंजिल सैनी प्रैग्नेट हुई तब उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी करने का फैसला लिया। शारीरिक चुनौतियों और घर की जिम्मेदारियों के बीच भी उन्होंने अपने सपनों से समझौता नहीं किया। प्रेग्नेंसी के दौरान अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की सिविल सर्विस परीक्षा साल 2005 में कर उत्तर प्रदेश कैडर की अधिकारी बन गई।

किडनी रैकेट का किया पर्दाफाश
मंजिल सैनी लोगों के बीच तब अधिक सुर्खियों में आई। जब वह किडनी रैकेट जांच का हिस्सा बनीं। पुलिस जांच में उन्होंने किडनी तस्करी और अस्पतालों से जुड़े एक बहुत बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया। इस मामले ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और लोगों के बीच उन्हें लेडी सिंघम के नाम से पहचाने जाना लगा।
