विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSSSC PET Answer Key: यूपी पीईटी 15 व 16 अक्टूबर की दोनों पालियों के आंसर-की जारी, इन 4 लिंक से करें डाउनलोड

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Fri, 21 Oct 2022 08:01 AM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2022 10:22 AM (IST)

UPSSSC PET Answer Key 2022 OUT उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपी पीईटी 2022 की दोनों परीक्षा तारीखों ...और पढ़ें

यूपीएसएसएससी यूपी पीईटी 2022 आंसर-की पर आपत्तियां आयोग द्वारा फिलहाल आमंत्रित नहीं की गई हैं।
यूपीएसएसएससी यूपी पीईटी 2022 आंसर-की पर आपत्तियां आयोग द्वारा फिलहाल आमंत्रित नहीं की गई हैं।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPSSSC PET Answer Key 2022 OUT: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में सम्मिलित हुए 25 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपी पीईटी 2022 की आधिकारिक उत्तर-कुंजियां जारी कर दी हैं। आयोग द्वारा यूपीएसएसएससी पीईटी आंसर-की 2022 को वीरवार, 20 अक्टूबर को जारी किए गए। इसके साथ ही यूपीएसएसएससी ने इसी माह के दौरान 15 और 16 अक्टूबर को सुबह और शाम की पालियों यानि कुल चार शिफ्ट में आयोजित परीक्षा के लिए 4 यूपी पीईटी आंसर-की 2022 PDF को डाउनलोड करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर एक्टिव कर दिए हैं। ऐसे में उम्मीदवार वेबसाइट पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए गए 4 डायरेक्ट लिंक से यूपी पीईटी 2022 आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC PET Answer Key: यूपी पीईटी आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के सम्बन्ध में

हालांकि, यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पीईटी 2022 के चारों शिफ्ट की उत्तर कुंजियां जारी करने के साथ इन पर आपत्तियों को फिलहाल आमंत्रित नहीं किया है। आयोग द्वारा जारी यूपी पीईटी आंसर-की 2022 नोटिस के अनुसार जारी की गई अनौपचारिक उत्तर कुंजियों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए सूचना बाद में जारी की जाएगी। इसके साथ ही, ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन विंडो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क एवं साक्ष्य के साथ घोषित तिथि तक आपत्ति दर्ज करानी होगी। उम्मीदवारों की आपत्तियों की समीक्षा के बाद यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट 2022 की घोषणा जल्द ही करेगा।

बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के विभाग में समूह ग पदों की वर्ष 2022-23 में होने वाली भर्तियों के लिए समान पहले चरण की योजना के अंतर्गत प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2022 का आयोजन किया गया था। परीक्षा के लिए 37 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, जबकि परीक्षा में 25 लाख उम्मीदवार ही सम्मिलित हुए थे।