UPSSSC PET Admit Card 2026 OUT: यूपी पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड
उत्तर प्रदेश UPSSSC PET Admit Card 2026 का एलान कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC PET Admit Card 2026 OUT: ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
HighLights
यूपी पीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।
25 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी पीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC की ओर से UPSSSC PET Admit Card 2026 की घोषणा कर दी गई है।
जो उम्मीदवार एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.inपर जाकर UPSSSC PET Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड का उपयोग करना होगा।
UP PET Admit Card इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
यूपी पीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड सेक्शन पर जाएं।
- अब UPSSSC PET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को ध्यान से दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस डेट पर होगी परीक्षा
यूपी पीईटी परीक्षा का आयोजन 25 और 30 अक्टूबर व 01 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में कुल 60 जनपदों में आयोजित कराई जाएगी। यूपीएसएसएससी की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 17 अक्टूबर को जारी किए गए हैं। इसके साथ ही 30 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 23 अक्टूबर को और 01 नवंबर के दिन होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे।
परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी डिटेल जैसे अपना नाम, एग्जाम सेंटर का नाम, रोल नंबर, एग्जाम डेट और शिफ्ट की जानकारी ध्यान से जांच लें।
