UPSSSC PET Admit Card 2026 Link: यूपी पीईटी हॉल टिकट ईमेल एवं एप से कर सकते हैं डाउनलोड, देखें एग्जाम पैटर्न और डेट
यूपी पीईटी 2026 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 31 अक्टूबर को ...और पढ़ें

UPSSSC PET Admit Card 2026 Link Download
HighLights
25 अक्टूबर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी।
30 अक्टूबर की परीक्षा के लिए 23 को जारी होंगे हॉल टिकट।
25 अक्टूबर को 1 नवंबर के एग्जाम के लिए प्रवेश पत्र होंगे जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा यूपी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (UPSSSC PET 2026) के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उम्मीदवारों को बता दें कि अभी प्रवेश पत्र केवल 25 अक्टूबर की परीक्षा के लिए जारी हुए हैं। एग्जाम में भाग लेने जा रहे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in के साथ ही ईमेल एवं एप से डाउनलोड किया जा सकता है।
ईमेल पर भेजा गया है डायरेक्ट लिंक
यूपीएसएसएससी द्वारा पीईटी एडमिट कार्ड का लिंक सभी आवेदनकर्ताओं के ईमेल पर भेजा गया है। अभ्यर्थी अपने ईमेल में जाकर डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें और लॉग इन डिटेल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। ईमेल के अलावा अभ्यर्थी एडमिट कार्ड यूपीएसएसएससी के Android मोबाइल एप से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
31 अक्टूबर और 1 नवंबर की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी
जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 31 अक्टूबर को आयोजित होनी है उनके एडमिट कार्ड 23 अक्टूबर 2026 को जारी होंगे वहीं 1 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए हॉल टिकट 25 अक्टूबर 2026 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जायेंगे।
परीक्षा तिथि, शिफ्ट एवं टाइमिंग
यूपीएसएसएससी द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2026 का आयोजन राज्य के 60 जिलों में 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को प्रतिदिन 2 शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट की परीक्षा के लिए टाइमिंग सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट के लिए एग्जाम टाइमिंग अपरान्ह 3 से 5 बजे तक रहेगी।
UPSSSC PET Exam Pattern: यूपी पीईटी एग्जाम पैटर्न
यूपी पीईटी परीक्षा 2026 में उम्मीदवारों से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक सही उत्तर देने पर उम्मीदवारों को 1 अंक मिलेगा। ध्यान रखें कि इस परीक्षा में माइनस मार्किंग भी है। ऐसे में प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की कटौती होगी। ऐसे में अगर आपको उत्तर न पता हो तो तुक्का लगाने से बचें।
