विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSSSC PET Admit Card 2025 Link: यूपी पीईटी सिटी स्लिप जारी, Email से करें डाउनलोड, एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी

Published: Wed, 27 Aug 2025 02:58 PM (IST)Updated: Wed, 27 Aug 2025 03:15 PM (IST)

यूपीएसएसएससी की ओर से UP PET Exam City 2025 डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है। अभ्यर्थी सिटी स्लिप ...और पढ़ें

UPSSSC PET Admit Card 2025: एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड।
UPSSSC PET Admit Card 2025: एग्जाम सिटी स्लिप जारी, यहां से करें डाउनलोड।

HighLights

  1. यूपी पीईटी एग्जाम सिटी स्लिप जारी।
  2. एडमिट कार्ड जल्द होंगे डाउनलोड के लिए उपलब्ध।
  3. परीक्षा 6 एवं 7 सितंबर को होगी आयोजित।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लेने के लिए आवेदन किया था वे तुरंत ही यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके UPSSSC PET exam city slip डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदनकर्ताओं को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।

एडमिट कार्ड का होंगे जारी

यूपीएसएसएससी की ओर से जल्द ही एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जायेंगे। वेबसाइट पर साझा की गई डिटेल के मुताबिक एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। इसलिए एडमिट कार्ड जारी होने पर अभ्यर्थी उसे जरूर डाउनलोड कर लें और अपने साथ अनिवार्य रूप से परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं।

सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर सिटी स्लिप से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉग इन डिटेल दर्ज करके सबमिट करें।
  • अब सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
  • एडमिट कार्ड आने पर अभ्यर्थी इसी प्रकार लॉग इन के द्वारा इसे डाउनलोड कर पाएंगे।

UPSSSC PET City Slip 2025 Link

ईमेल से भी कर सकते हैं एडमिट कार्ड एवं सिटी स्लिप डाउनलोड

यूपीएसएसएससी की ओर से सभी उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी स्लिप एवं एडमिट कार्ड का लिंक उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर भी भेजा जायेगा जिस पर क्लिक करके उम्मीदवार सीधे इसे डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी होने के बाद ही डाउनलोड किया जा सकता है।

एग्जाम शिफ्ट एवं टाइमिंग

यूपी पीईटी 2025 एग्जाम का आयोजन राज्य के 48 जनपदों में निर्धारित केंद्रों पर 6 सितंबर (शनिवार) एवं 7 सितंबर 2025 (रविवार) को करवाया जायेगा। दोनों ही दिन परीक्षा दो शिफ्ट में संपन्न करवाई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी वहीं दूसरी पाली की परीक्षा अपरान्ह 3 से शाम 5 बजे तक संपन्न करवाई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें - देश के सभी राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश की लिस्ट एवं उनकी राजधानी