विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC: जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड-2 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

Published: Thu, 10 Sep 2026 11:18 AM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2026 11:21 AM (IST)

यूपीएसएसएससी की ओर से जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड-2 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Junior Assistant Clerk Grade II 2023 Final Resut: यहां देखें डिटेल।

UPSSSC Junior Assistant Clerk Grade II 2023 Final Resut: यहां देखें डिटेल।

HighLights

  1. यूपीएसएसएससी ने जारी किया रिजल्ट।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC की ओर से जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड-2 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और फाइनल रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UPSSSC Junior Assistant Clerk Grade II Final Result देख व डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा पीडीए फॉर्मेट में की गई है।

इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट

यूपीएसएसएससी ने जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड-2 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर नोटिस बोर्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UPSSSC Junior Assistant Clerk Grade II 2023 Final Result लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
  • अंत में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस दिन हुई थी परीक्षा

यूपीएसएसएससी की ओर से जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड-2 की परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 29 जून, 2025 को आयोजित कराई गई थी। परीक्षा का रिजल्ट 08 अक्तूबर, 2025 को जारी किया गया था। परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को 23 नवंबर, 2025 को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया गया था। यूपीएसएसएससी की ओर से कुल 5329 उम्मीदवारों के रोल नंबर और कटऑफ वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।

upsssc new result


UPSSSC Junior Assistant Clerk Grade II 2023 Final Result Direct Link

परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट पीडीएफ में अपने रोल नंबर की जांच ध्यान से कर लें। 

 

यह भी पढ़ें: UP PET 2026: उत्तर प्रदेश पीईटी परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड जल्द जारी होने की उम्मीद