UP PET 2026: उत्तर प्रदेश पीईटी परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड जल्द जारी होने की उम्मीद
उत्तर प्रदेश UP PET 2026 Exam Date परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी किया गया है। परीक्षा में लगभग 26 ...और पढ़ें

UP PET 2026: यहां देखें पूरा शेड्यूल।
HighLights
पीईटी परीक्षा तिथि जारी।
एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अहम खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पीईटी परीक्षा तिथि का एलान कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने UP PET 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया था। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UPSSSC PET Exam 2026 Date शेड्यूल देख व डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी को तेज कर दें।
कब होगी परीक्षा
यूपीएसएसएससी की ओर से पीईटी परीक्षा का आयोजन 23, 24 और 25 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
एग्जाम पैटर्न
पीईटी परीक्षा में उम्मीदवारों से भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारम्भिक अंकगणित, हिंदी, अंग्रेजी, रीजनिंग, सामान्य जागरूकता आदि विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।
UP PET 2026 Exam Notice Direct Link

कब जारी होगा एडमिट कार्ड
पीईटी की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा परीक्षा से कुछ दिन पहले कर दी जाएगी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नोटिस बोर्ड सेक्शन पर जाकर UP PET 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
