UPSSSC JTC Final Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश टीचर कैडर जेटीसी फाइनल आंसर-की जारी, यहां से करें डाउनलोड
उत्तर प्रदेश टीचर कैडर जेटीसी परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC JTC Final Answer Key 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
फाइनल आंसर-की जारी।
रिजल्ट जल्द आने की उम्मीद।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC की ओर से टीचर कैडर JTC परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार 12 जुलाई, 2026 को इस परीक्षा में शामिल हुए थे और अपने उत्तरों का मूल्यांकन करने के लिए आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.inपर जाकर UPSSSC JTC Final Answer Key 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। फाइनल आंसर-की वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें फाइनल आंसर-की
टीचर कैडर JTC परीक्षा की फाइनल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
- फाइनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UPSSSC JTC Final Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद फाइनल आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कब जारी होगा परिणाम
यूपीएसएसएससी की ओर से टीचर कैडर JTC परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 12 जुलाई, 2026 को किया गया था। परीक्षा के पश्चात प्रोविजनल आंसर-की 13 जुलाई, 2026 को जारी की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को अब बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार है। रिजल्ट की घोषणा किसी समय भी की जा सकती है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
