UPSSSC Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश में गार्ड और फायर गार्ड के पदों पर रजिस्ट्रेशन इस दिन से शुरू, 60 हजार से अधिक मिलेगी सैलरी
यूपी में गार्ड और फायर गार्ड के पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू होने वाले हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC Vacancy 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
कुल 170 पदों पर होगी भर्ती।
आवेदन जून माह से शुरू।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने गार्ड और फायर गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में बतौर गार्ड और फायर गार्ड के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। वे उम्मीदवार जल्द ही इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। बता दें, गार्ड और फायर गार्ड पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं की गई है। इच्छुक एवं योगय उम्मीदवार इन पदों पर 06 जून से लेकर 29 जून, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 170 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें गार्ड के लिए कुल 120 पद और फायर गार्ड के लिए कुल 50 पद आरक्षित किए गए हैं। फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि 06 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीईटी-2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु-सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कितनी मिलेगा सैलरी
चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा।
एग्जाम पैटर्न
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से इतिहास, भूगोल, राजनीति, भारत में खेल, पर्यावरण, करंट अफेयर्स, उत्तर प्रदेश का सामान्य ज्ञान आदि विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
