UPSSSC Excise Constable: यूपी आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 1 क्लिक में करें डाउनलोड; परीक्षा 20 सितंबर को
यूपी आबकारी सिपाही भर्ती 2026 परीक्षा के लिये उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर को करवाया जायेगा।

यूपी आबकारी सिपाही एडमिट कार्ड 2026 जारी
HighLights
यूपी आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा 20 सितंबर को होगी आयोजित।
परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस पेज से कर लें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से एक्साइज कॉन्स्टेबल यानी कि आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था वे तुरंत ही यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिस पर क्लिक करके सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।
परीक्षा तिथि एवं टाइमिंग
यूपीएसएसएससी द्वारा आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्य के निर्धारित सेंटर्स पर 20 सितंबर 2026 को करवाया जायेगा। परीक्षा एक शिफ्ट में संपन्न करवाई जाएगी जिसके लिए टाइमिंग सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक रहेगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
- यूपी आबकारी सिपाही भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2026, आबकारी सिपाही मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/09 की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं जेंडर सेलेक्ट करें।
- वेरिफिकेशन कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
- अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
एग्जाम पैटर्न
इस भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर देने पर 1 अंक दिया जायेगा वहीं प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 722 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से Excise Constable के लिए 612 पद और Excise Constable (Special Selection) के लिए 110 पद आरक्षित हैं।
