विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSSSC Final Result 2026: उत्तर प्रदेश असिस्टेंट स्टोर कीपर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

Published: Sat, 26 Sep 2026 09:35 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2026 09:38 AM (IST)

यूपीएसएसएससी ने असिस्टेंट स्टोर कीपर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Assistant Store Keeper Final Result 2026: एक क्लिक से करें डाउनलोड।

UPSSSC Assistant Store Keeper Final Result 2026: एक क्लिक से करें डाउनलोड।

HighLights

  1.  असिस्टेंट स्टोर कीपर परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC की ओर से असिस्टेंट स्टोर कीपर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने असिस्टेंट स्टोर कीपर की लिखित परीक्षा में भाग लिया था। वे ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर UPSSSC Assistant Store Keeper Final Result 2026 अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा पीडीएफ फॉर्मेट में की गई है।

इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें फाइनल रिजल्ट

यूपीएसएसएससी की ओर से असिस्टेंट स्टोर कीपर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.inपर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Notice Board सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UPSSSC Assistant Store Keeper Final Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 200 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें असिस्टेंट स्टोर कीपर के लिए कुल 199 पद और असिस्टेंट ग्रेड-III के लिए कुल 01 पद आरक्षित किया गया है।

इस दिन हुई थी परीक्षा

यूपीएसएसएससी की ओर असिस्टेंट स्टोर कीपर मुख्य परीक्षा का आयोजन 13 अप्रैल, 2025 को किया गया था। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 29 अक्टूबर, 2025 को जारी किया गया था। जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। उन उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग टेस्ट का आयोजन 18 दिसंबर, 2025 को किया गया था। टाइपिंग टेस्ट के बाद परीक्षा का रिजल्ट 25 फरवरी, 2026 को जारी किया गया था। 

 

यह भी पढ़ें: UPSSSC Assistant Store Keeper Final Result 2026 released and here is direct link to download it