UPSSSC: यूपी फॉरेस्ट गार्ड एवं वाइल्ड लाइफ गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 27 सितंबर को
यूपी वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर को करवाया जायेगा जिसके लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं।

UP Forest Guard and Wildlife Guard admit card
HighLights
यूपी फॉरेस्ट गार्ड मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी।
708 रिक्त पदों के लिए परीक्षा 27 सितंबर को होगी संपन्न।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड एवं वाइल्ड लाइफ गार्ड भर्ती 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। जिन भी अभ्यर्थियों ने इस वैकेंसी के लिए आवेदन किया था वे तुरंत ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। UPSSSC Forest Guard Admit card download करने के लिए लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।
परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट टाइमिंग
यूपीएसएसएससी द्वारा यूपी वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 सितंबर 2026 को राज्य में निर्धारित सेंटर्स पर करवाया जायेगा। परीक्षा एक पाली में आयोजित होगी जिसके लिए टाइमिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगी।
यूपीएसएसएससी फॉरेस्ट गार्ड हॉल टिकट डाउनलोड करने की स्टेप्स
- यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2026,वन्य जीव रक्षक एवं वन रक्षक (प्रा0अ0प0-2025)/13 की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं जेंडर सेलेक्ट करें।
- वेरिफिकेशन कोड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
- अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
एग्जाम पैटर्न
इस भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर देने पर 1 अंक दिया जायेगा वहीं प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की माइनस मार्किंग की जाएगी। प्रश्न पत्र में विषयगत ज्ञान से 50 सवाल, प्रारंभिक स्तर की गणित एवं जीव विज्ञान विषय से 15, कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार के ज्ञान से 15और उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी विषय से 20 प्रश्न पूछे जायेंगे।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 708 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से वन रक्षक (सामान्य चयन) के लिए 318 पद, वन्य जीव रक्षक (सामान्य चयन) के लिए 10 पद, वन रक्षक (विशेष चयन) के लिए 329 पद और वन्य जीव रक्षक (विशेष चयन) के लिए 51 पद आरक्षिक हैं।
