विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी में डेंटल सर्जन और साइंटिस्ट सहित कई पदों पर निकली भर्ती, यहां चेक करें उम्र और पात्रता डिटेल

Published: Tue, 17 Nov 2026 11:33 AM (IST)

यूपीएससी में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

UPSC Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

UPSC Recruitment 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. यूपीएससी में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती।

  2. आवेदन करने की लास्ट डेट 04 दिसंबर।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने डेंटल सर्जन, आयुर्वेदिक फिजिशियन, होम्योपैथिक फिजिशियन आदि पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं। वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 04 दिसंबर, 2026 निर्धारित की गई है।

आयु-सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास पद से संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू कुल 100 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा। इंटरव्यू में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 50 प्रतिशत अंक, ओबीसी को 45 प्रतिशत अंक, और एससी एवं एसटी व दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।

कैसे करें घर बैठे इन पदों पर अप्लाई

इन पदों पर आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद ही आसान है। उम्मीदवार नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से ऑनलाइन अपना फॉर्म भर सकते हैं।

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  • फॉर्म भरने के बाद दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें। अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। 

 

यह भी पढ़ें- Railway Recruitment 2025: नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे में अप्रेंटिस पदों पर हो रही भर्ती, 10th-ITI पास कर सकते हैं अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।