विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC NDA 2 Answer Key 2026: एनडीए-2 प्रोविजनल आंसर-की जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

Published: Thu, 17 Sep 2026 09:49 AM (IST)

यूपीएससी ने UPSC NDA 2 Answer Key 2026 घोषित कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC NDA 2 Answer Key 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

UPSC NDA 2 Answer Key 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. एनडीए-2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी।

  2. 13 सितंबर के दिन हुई थी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपीएससी द्वारा आयोजित नेशनल डिफेंस एकेडमी NDA-2 की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल संघ लोक सेवा आयोग UPSC की ओर से UPSC NDA 2 Answer Key 2026 का एलान कर दिया गया है। एनडीए की परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आंसर-की डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं। आंसर-की यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें आंसर-की

यूपीएससी ने एनडीए-2 प्रोविजनल आंसर-की का एलान कर दिया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए 5 स्टेप्स की मदद से प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद यूपीएससी की वेबसाइट पर What’s New सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद Provisional Answer Key National Defence Academy and Naval Academy Examination (II), 2026 लिंक पर क्लिक कर लें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

UPSC NDA 2 Answer Key 2026 Direct Link

कब हुई थी परीक्षा

एनडीए 2 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर के दिन किया गया था। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर दोपहर 4 बजे तक आयोजित कराई गई थी।

कितने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के जरिये कुल 394 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें आर्मी के लिए कुल 208 पद, नेवी के लिए कुल 42 पद, एयरफोर्स के लिए कुल 120 पद और नेवल एकेडमी के लिए कुल 24 पद आरक्षित किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: UPSC CDS-II Answer Key 2026: यूपीएससी कंबाइंड डिफेंस सर्विस-2 प्रोविजनल आंसर-की जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड