विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC CDS-II Answer Key 2026: यूपीएससी कंबाइंड डिफेंस सर्विस-2 प्रोविजनल आंसर-की जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

Published: Thu, 17 Sep 2026 09:23 AM (IST)

यूपीएससी की ओर से UPSC CDS-II Answer Key 2026 सब्जेक्ट वाइज जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC CDS-II Answer Key 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

 UPSC CDS-II Answer Key 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. यूपीएससी सीडीएस-2 प्रोविजनल आंसर-की जारी।

  2. ऑफिशियल वेबसाइट से करें इसे डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC की ओर से कंबाइंड डिफेंस सर्विस CDS-II परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार सीडीएस-2 की परीक्षा में शामिल हुए थे। वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर UPSC CDS-II Answer Key 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, यूपीएससी की ओर से प्रोविजनल आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है।

कैसे और कहां से डाउनलोड करें प्रोविजनल आंसर-की

यूपीएससी सीडीएस-2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए आंसर-की डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद UPSC CDS-II Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इस दिन हुई थी परीक्षा

यूपीएससी की ओर से कंबाइंड डिफेंस सर्विस CDS-II परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर, 2026 के दिन किया गया था। परीक्षा 3 शिफ्ट में आयोजित कराई गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे लेकर सुबह 11 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12.30 बजे से लेकर दोपहर 02.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 4 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 451 उम्मीदवारों का चयन होगा। इसमें भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के लिए कुल 100 पद, भारतीय वायु सेना अकादमी में कुल 32 पद, भारतीय नौसेना अकादमी के लिए कुल 26 पद और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी के लिए कुल 293 पद आरक्षित किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: UPSSSC Excise Constable: यूपी आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 1 क्लिक में करें डाउनलोड; परीक्षा 20 सितंबर को