यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UPSC Mains Result 2024: यूपीएससी मेन्स का रिजल्ट घोषित, अभ्यर्थी यहां करें चेक
UPSC Mains Result 2024 यूपीएससी मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। संघ लोक सेवा आयोग अपनी आधिकारिक ...और पढ़ें

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इसी के साथ परिणाम की पीडीएफ फाइल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है। इसमें मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों का रोल नंबर साझा किया गया है।
सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होना होगा। रिजल्ट के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथियां तय समय पर जारी की जाएंगी। इंटरव्यू संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली-110069 में आयोजित किए जाएंगे।
UPSC Mains Result 2024 PDF Direct Link

ऐसे चेक करें परिणाम
- यूपीएससी मेंस एग्जाम का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा, जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।
- इसके बाद अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर/ नाम चेक कर सकते हैं।
- जिन अभ्यर्थियों का नाम/ रोल नंबर लिस्ट में दर्ज होगा वे ही अंतिम चरण के लिए सफल माने जाएंगे।
(खबर अपडेट की जा रही है)
