UPSC IFS Mains Exam Date 2026: यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड जल्द आने की उम्मीद
यूपीएससी की ओर से आईएफएस मुख्य परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ज जल्द ही जारी किए जाएंगे।

UPSC IFS Mains Exam Date 2026: यहां देखें शेड्यूल।
HighLights
आईएफएस परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी।
एडमिट कार्ड की घोषणा जल्द।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपीएसससी फॉरेस्ट सर्विस मुख्य परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक अहम खबर है। दरअसल संघ लोक सेवा आयोग UPSC की ओर से UPSC IFS Mains Exam Date 2026 की घोषणा कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएसससी फॉरेस्ट सर्विस की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया था। वे उम्मीदवार जल्द ही इस भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। यूपीएससी फॉरेस्ट सर्विस मुख्य परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
यूपीएसससी फॉरेस्ट सर्विस मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 से 29 सितंबर, 2026 के बीच किया जाएगा। मुख्य परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड
यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा परीक्षा से कुछ दिन पहले की जाएगी। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in विजिट करनी होगी।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
यह भी पढ़ें- SBI Clerk Pre Exam Date 2026: एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट क्लर्क परीक्षा के लिए जारी की परीक्षा तिथि, यहां देखें शेड्यूल
