विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SBI Clerk Pre Exam Date 2026: एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट क्लर्क परीक्षा के लिए जारी की परीक्षा तिथि, यहां देखें शेड्यूल

Published: Thu, 17 Sep 2026 04:30 PM (IST)

एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट क्लर्क परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी किया है। परीक्षा का आयोजन सितंबर माह में किया जाएगा।

SBI Junior Associates Clerk Pre Exam Date 2026: यहां देखें एग्जाम शेड्यूल।

SBI Junior Associates Clerk Pre Exam Date 2026: यहां देखें एग्जाम शेड्यूल।

HighLights

  1. एसबीआई ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल।

  2. परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होगा एडमिट कार्ड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसबीआई में जूनियर एसोसिएट क्लर्क के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से जूनियर एसोसिएट क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवार जल्द ही इस परीक्षा में शामिल होंगे। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 9124 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कब होगी परीक्षा

एसबीआई की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक जूनियर एसोसिएट क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 और 27 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता और तर्कज्ञान क्षमता विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटे निर्धारित की गई है। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

एसबीआई की ओर से प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद SBI Junior Associates Clerk Pre Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करना होगा।
  5. लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
 

यह भी पढ़ें- MPESB Naib Tehsildar Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में नायब तहसीलदार के पदों पर निकली भर्ती, इस डेट तक रजिस्ट्रेशन करने का मौका