UPSC Geo Scientist Exam Date 2027: यूपीएससी जियो साइंटिस्ट एग्जाम शेड्यूल जारी, इस डेट पर होगा प्रीलिम्स
यूपीएससी ने जियो साइंटिस्ट परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि का एलान कर दिया है। उम्मीदवार जल्द ही प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

UPSC Geo Scientist Exam Date 2027: यहां देखें एग्जाम शेड्यूल।
HighLights
यूपीएससी ने जियो साइंटिस्ट परीक्षा का शेड्यूल किया जारी।
जनवरी माह में होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपीएससी जियो साइंटिस्ट की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल संघ लोक सेवा आयोग UPSC की ओर से UPSC Geo Scientist Exam Date 2027 की घोषणा कर दी गई है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। यूपीएससी द्वारा जारी किए गए परीक्षा तिथि के आधार पर परीक्षा के लिए योजना बना सकते हैं।
इस डेट पर होगी परीक्षा
यूपीएससी की ओर से जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी, 2027 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में संचालित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से लेकर सुबह 11.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक संचालित की जाएगी। इसके साथ ही जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उनके लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 19 और 20 जून, 2027 को किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 127 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
ऐसे करें परीक्षा की तैयारी
जो अभ्यर्थी यूपीएससी जियो साइंटिस्ट की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। उन्हें सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए नियमित रूप से अभ्यास करें। इसके साथ ही परीक्षा के स्वरूप को बेहतर ढंग से समझने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों को भी हल करें। पिछले वर्षों के प्रश्न-पत्रों को हल करने से आपको परीक्षा के लिए समय का प्रबंधन करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही रोजाना मॉक टेस्ट को भी हल करें।
परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड यूपीएससी की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड से संबंधित जानकारी के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
