Move to Jagran APP

UPSC Prelims 2022: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा GS पेपर समाप्त, जानें कैसा रहा एग्जाम और पूछे गये प्रश्न

UPSC Prelims 2022 सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के अंतर्गत आज 5 जून को पहली पाली में पेपर 1 जनरल स्टडीज (GS) का आयोजन सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे किया गया। जानें सम्मिलित उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर परीक्षा में पूछ गए प्रश्न और संभावित आंसर-की।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Sun, 05 Jun 2022 01:19 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jun 2022 01:45 PM (IST)
UPSC Prelims 2022: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा GS पेपर समाप्त, जानें कैसा रहा एग्जाम और पूछे गये प्रश्न
UPSC Prelims 2022: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा GS पेपर में पूछे गये प्रश्न

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। UPSC Prelims 2022: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 का आयोजन आज, 5 जून 2022 को किया जा रहा है। देश भर के विभिन्न राज्यों में बनाये गये परीक्षा केंद्रों पर दो-दो घंटों की दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली में पेपर 1 यानि जनरल स्टडीज (GS) का आयोजन सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे किया गया। UPSC CSE Prelims 2022 में सम्मिलित उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर उम्मीदवार परीक्षा में पूछ गए प्रश्नों की प्रकृति जान सकते हैं। साथ ही, उम्मीदवारों ने जीएस के विभिन्न विषयों से पूछ गए प्रश्नों और उनकी कठिनाई के स्तर के बारे में भी जानकारी साझा। दूसरी तर UPSC CSE GS पेपर के गैर-आधिकारिक आंसर-की जागरणजोश डॉट कॉम के परीक्षा विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए हैं, जिनकी मदद से उम्मीदवार अपने प्रयास का मूल्यांकन और संभावित अंक जान सकते हैं।

loksabha election banner

UPSC CSE Prelims 2022: कैसा रहा एग्जाम? – उम्मीदवारों के अनुसार

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के पहले चरण यानि प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवारों में पूछे प्रश्नों को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया रही। एक उम्मीदवार के अनुसार, “इस साल जीएस का पेपर पिछले वर्षों की तरह ही रहा। पॉलिटी, इंडियन इकनॉमिक्स, गवर्नमेंट स्कीम्स, इन्वार्यमेंट, आदि से प्रश्न पूछे गए थे।” इस उम्मीदवार ने पेपर अच्छा होने और क्वालिफाई करने की उम्मीद जताई। वहीं, एक दूसरे उम्मीदवारों के मुताबिक इस साल का पेपर पिछले वर्ष की तुलना में कठिन रहा।

UPSC CSE Prelims 2022: कैसा रहा एग्जाम? – परीक्षा विशेषज्ञों के अनुसार

दूसरी तरफ, परीक्षा विशेषज्ञों ने UPSC CSE 2022 प्रारंभिक परीक्षा के सामान्य अध्ययन के पेपर को हमेशा तरह बैलेंस्ड और ट्रिकी की संज्ञा दी। एक्सपर्ट्स के अनुसार, जीएस पेपर संतुलित रहा और इसमे स्टेटिक जीके और करेंट अफेयर्स से कई प्रश्न पूछे गए। इस बार भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रश्न अच्छे थे। परीक्षा में अवधारणाओं के अनुप्रयोगों पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे। विशेषज्ञों ने इस पेपर के लिए 50-55 सही प्रश्नों को गुड-अटेम्प्ट माना।

इस लिंक से देखें UPSC CSE प्रिलिम्स 2022 क्वेश्चन पेपर PDF और आंसर-की


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.