यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UPSC CSE Mains Result 2024: यूपीएससी आईएएस मेंस रिजल्ट हुआ घोषित, Name, Roll Number वाइज यहां से चेक करें परिणाम
यूपीएससी की ओर से सिविल सर्विसेज मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी ...और पढ़ें

HighLights
- यूपीएससी मेंस रिजल्ट हुआ घोषित।
- नाम और रोल नंबर के अनुसार यहां से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से पीडीएफ फॉर्मेट में यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है। आप तुरंत ही वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से परिणाम की जांच कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही UPSC की ओर से कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में सफल हुए हैं वे इंटरव्यू/ पर्सनैलिटी टेस्ट चरण के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे।
इन डेट्स में हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि यूपीएससी की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन 20, 21, 22, 28, और 29 सितंबर 2024 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था।
नाम एवं रोल नंबर के अनुसार यहां से चेक करें रिजल्ट
- यूपीएससी सीएसई मेंस एग्जाम मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको What’s New सेक्शन में रिजल्ट से संबंधित पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।
- इसके बाद अभ्यर्थी इसमें अपना रोल नंबर/ नाम चेक कर सकते हैं।
- जिन अभ्यर्थियों का नाम/ रोल नंबर लिस्ट में दर्ज होगा वे ही अंतिम चरण के लिए सफल माने जाएंगे।
इन डेट्स में भरना होगा DAF II फॉर्म
जो अभ्यर्थी मेंस एग्जाम में सफल हो गए हैं उनको 13 से 19 दिसंबर 2024 के बीच यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर डिटेल एप्लीकेशन फॉर्म (DAF 2) भरना होगा। यह फॉर्म इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होने के लिए भरना अनिवार्य है। इंटरव्यू/ पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए यूपीएससी की ओर से डेट्स की घोषणा जल्द ही की जाएगी।
रोल नंबर नाम के अनुसार टॉप 25 अभ्यर्थियों की लिस्ट
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से रोल नंबर एवं नाम के इंटरव्यू के लिए सफल उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें से टॉप 10 अभ्यर्थियों की लिस्ट यहां से चेक कर सकते हैं।
- 0100338: असोदिया पार्थ सुरेशकुमार
- 0100436: ठाकर विसर्ग विजयभाई
- 0100700: जादव विनीत हर्षद भाई
- 0101004: अभि
- 0101046: किन्तन राठौड़
- 0101147: गोहिल मेहुल बाबूभाई
- 0101288: चौधरी रोहिल मंगल
- 0101354: छत्रोला राजन निरूभाई
- 0101472: बरोट ब्रिजेश किशोरभाई
- 0101571: हर्षिता गोयल

