विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSC Mains Result 2022: UPSC सिविल सेवा मेन्स रिजल्ट घोषित, अपना रोल नंबर से करें चेक

By Devshanker ChovdharyEdited By:
Published: Tue, 06 Dec 2022 10:15 PM (IST)

संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया। बता दें कि मुख्य ...और पढ़ें

UPSC सिविल सेवा मेन्स रिजल्ट घोषित, अपना रोल नंबर से करें चेक
UPSC सिविल सेवा मेन्स रिजल्ट घोषित, अपना रोल नंबर से करें चेक

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स रिजल्ट 2022 घोषित कर दिया। बता दें कि मुख्य लिखित परीक्षा 16 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा में चयन के लिए साक्षात्कार के लिए पात्र हो गए।

आधिकारिक साइट पर देख सकते हैं रिजल्ट

यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर की जरूरत होगी।

इंटरव्यू के लिए तिथि जल्द होगी घोषित

बता दें कि यूपीएससी सिविल सेवा मेन्स परीक्षा 2022 का कटआफ भी की घोषणा जल्द ही हो सकती है। संघ लोक सेवा आयोग ने अभी तक साक्षात्कार के लिए तिथि की घोषणा नहीं की है। ऐसा माना जा रहा है कि इंटरव्यू की प्रक्रिया अगले साल जनवरी में शुरू हो सकती है। बता दें कि मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद सफल उम्मीदवारों को लोग सोशल मीडिया पर बधाईयां दे रहे हैं।  

संघ लोक सेवा आयोग ने दी जानकारी

यूपीएससी ने बताया, 'संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 16 सितम्बर से 25 सितम्बर तक आयोजित सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा , 2022 के परिणामों के आधार पर निम्नलिखित अनुक्रमांक वाले उम्मीदवारों ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा तथा अन्य केन्द्रीय सेवाओं (समूह ' क ' तथा समूह ' ख ') में चयन हेतु साक्षात्कार के लिए पात्र हो गए हैं।'

ये भी पढ़ें: Fact Check: PM की मोरबी यात्रा पर 30 करोड़ रुपये खर्च का दावा दुष्प्रचार, वायरल RTI फेक और मनगढ़ंत

ये भी पढ़ें: जागरण प्राइम इन्वेस्टिगेशन: ट्यूबवेल के पानी में मिला लेड, यह हृदय, किडनी रोग और हाइपरटेंशन का कारण