विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC CDS Admit Card 2026: यूपीएससी सीडीएस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां upsc.gov.in से करें डायरेक्ट डाउनलोड

Published: Thu, 02 Apr 2026 07:10 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2026 09:24 AM (IST)

यूपीएससी की ओर से सीडीएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

UPSC CDS Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

UPSC CDS Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. जल्द ही जारी होगा एडमिट कार्ड।

  2. 12 अप्रैल को होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से (UPSC CDS Admit Card 2026) जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी सीडीएस की परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। वे छात्र जल्द ही सीडीएस परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

कब होगी परीक्षा

यूपीएससी की ओर से सीडीएस परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 12 अप्रैल, 2026 को आयोजित कराई जाएगी।

UPSC CDS Admit Card 2026: कैसे और कहां से डानलोड करें एडमिट कार्ड

यूपीएससी की ओर से सीडीएस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सीडीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब 'UPSC CDS Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, अपना नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा की तिथि एवं समय आदि की जांच अवश्य कर लें। परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 12 अप्रैल को आयोजित कराई जाएगी। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं। बगैर एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: UPSSSC Lower PCS Vacancy 2026: अकाउंट इंस्पेक्टर और क्लर्क सहित कई पदों पर रजिस्ट्रेशन इस दिन से शुरू, 2 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती