UPSC CAPF Answer Key 2026 OUT: यूपीएससी सीएपीएफ एसी प्रोविजनल आंसर-की जारी, यहां से करें डाउनलोड
यूपीएससी की ओर से सीएपीएफ एसी प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC CAPF Answer Key 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
सीएपीएफ एसी आंसर-की जारी।
पीडीएफ फॉर्मेट में करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) एसी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच करने के लिए प्रोविजनल आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें आंसर-की
यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर सीएपीएफ एसी आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
- आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर आंसर-की सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UPSC CAPF AC Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
UPSC CAPF AC Answer Key 2026 Direct Link
कब जारी होगा रिजल्ट
यूपीएससी की ओर से सीएपीएफ एसी आंसर-की प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात रिजल्ट की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट चेक करने के लिए समय-समय पर यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 349 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें बीएसएफ के लिए कुल 108 पद, सीआरपीएफ के लिए 106 पद, सीआईएसएफ के लिए कुल 70 पद, आईटीबीपी के लिए कुल 12 पद और एसएसबी के लिए कुल 53 पद आरक्षित किए गए हैं।
पद से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Rajasthan PTET Counselling 2026: राजस्थान पीटीईटी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 29 जुलाई तक रिपोर्ट कर लेना होगा प्रवेश
