Rajasthan PTET Counselling 2026: राजस्थान पीटीईटी सीट अलॉटमेंट लेटर डायरेक्ट करें डाउनलोड, 29 जुलाई तक रिपोर्ट कर लेना होगा प्रवेश
राजस्थान पीटीईटी काउंसिलिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए 1st अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन ...और पढ़ें

Rajasthan PTET seat allotment result
HighLights
VMOU ने जारी किया पीटीएटी 1st अलॉटमेंट रिजल्ट।
साइट ptetvmoukota2026.in या इस पेज पर दिए लिंक से कर सकते हैं डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) की ओर से राज्य के संस्थानों में दो वर्षीय [B.Ed.] प्रोग्राम में एडमिशन के लिए 1st अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण किया था वे तुरंत ही VMOU की ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाकर अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
अलॉटमेंट लेटर कैसे कर सकते हैं प्रिंट
पीटीईटी काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र अपना अलॉटमेंट लेटर रोल नंबर, काउंसिलिंग आईडी, डेट ऑफ बर्थ और PAYMENT OPTION भर LOGIN करके डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए स्टेप्स एवं डायरेक्ट लिंक यहां दिया जा रहा है।
- पीटीईटी अलॉटमेंट लेटर 2026 डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।
- होम पेज पर बीएड 2 ईयर कोर्स पर क्लिक करें।
- नए पेज पर Print Allotment Letter पर क्लिक करें।
- इसके बाद पेमेंट ऑप्शन चुनकर अपना अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
29 जुलाई तक लेना होगा एडमिशन
जिन छात्रों को पहले राउंड में सीट अलॉट हुई है अब उनको 27 जुलाई तक बचा हुआ 22 हजार शुल्क जमा करना होगा। फीस ई-मित्र/ नेट बैंकिंग/ डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ UPI द्वारा जमा की जा सकती है।
फीस जमा करने के बाद अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि 29 जुलाई तक आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करके एडमिशन प्रक्रिया पूर्ण कर लें और लॉग इन में जाकर प्रोविजनल प्रवेश स्लिप डाउनलोड कर लें। 29 जुलाई 2026 से ही कक्षाओं में पढ़ाई स्टार्ट हो जाएगी।
30 जुलाई से अपवर्ड मूवमेंट के लिए कर सकेंगे अप्लाई
जो छात्र प्राप्त सीट से संतुष्ट नहीं होंगे वे 30 एवं 31 जुलाई को अपवर्ड मूवमेंट के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद दोबारा रिजल्ट 3 अगस्त को जारी कर दिया जायेगा। छात्र 3 से लेकर 5 अगस्त 2026 तक संस्थान में एडमिशन ले सकेंगे।
