विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPPSC PCS Interview Letter 2026: यूपी पीसीएस इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

Published: Tue, 22 Sep 2026 03:34 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2026 04:10 PM (IST)

यूपी पीसीएस इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। इस परीक्षा के जरिये कुल 210 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

UPPSC PCS Interview Letter 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

UPPSC PCS Interview Letter 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. यूपी पीसीएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी।

  2. 29 सितंबर से शुरू होगा इंटरव्यू।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने UPPSC PCS इंटरव्यू में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का एलान कर दिया है। जो उम्मीदवार यूपी पीसीएस के इंटरव्यू में शामिल होने वाले हैं। वे UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ओटीआर नंबर दर्ज करना होगा।

कैसे डाउनलोड करें इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड

यूपी पीसीएस इंटरव्यू के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर Recruitment Dashboard सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. अब UPPSC PCS Interview Letter 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद ओटीआर नंबर को दर्ज करें।
  5. ओटीआर नंबर को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

UPPSC PCS Interview Letter 2026 Direct Link 

इस दिन होगा इंटरव्यू

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से पीसीएस इंटरव्यू का आयोजन 09, 29 , 30 सितंबर एवं 01, 05, 06, 07, 08, 09, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 21, 22, 23 और 24 अक्टूबर, 2026 के बीच किया जाएगा। इंटरव्यू दो शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शुरू हो जाएगी। इंटरव्यू में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है वे इंटरव्यू वाले दिन निर्धारित समय से एक या दो घंटे पहले पहुंचने का प्रयास करें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी डिटेल जैसे अपना नाम, रोल नंबर, इंटरव्यू में शामिल होने के लिए पता, इंटरव्यू की तिथि एवं समय आदि की जांच ध्यान से कर लें। 

 

यह भी पढ़ें: RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी, 3477 पदों पर होगी भर्ती