विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPPSC Mains Result 2026 Out: यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा रिजल्ट जारी, 2297 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई, डाउनलोड करें PDF

Published: Thu, 17 Sep 2026 05:32 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2026 05:42 PM (IST)

यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इंटरव्यू के लिए 2297 उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में ...और पढ़ें

UPPSC Mains Result 2026: डायरेक्ट यहां से करें चेक।

UPPSC Mains Result 2026: डायरेक्ट यहां से करें चेक।

HighLights

  1. यूपीपीएससी मेंस एग्जाम रिजल्ट हुआ जारी।

  2. रोल नंबर वाइज चेक कर सकते हैं रिजल्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा भर्ती 2025 के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 मार्च 2026 को करवाया गया था। इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को इसके बाद से ही रिजल्ट जारी होने का इंतजार था जो अब खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा नतीजे (UPPSC PCS Mains Result) ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic पर पर जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी तुरंत ही साइट पर जाकर या इस पेज पर दिए PDF लिंक से नतीजे चेक कर सकते हैं।

2297 उम्मीदवार हुए इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई

आयोग की ओर से जारी नोटिस के अनुसार 812 रिक्त पदों के सापेक्ष कुल 2297 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है। इसके अलावा 2 पद ऐसे हैं जिनके लिए इंटरव्यू नहीं होगा उनका रिजल्ट फाइनल नतीजे जारी होने के साथ घोषित कर दिया जायेगा।

रोल नंबर वाइज चेक करें रिजल्ट

  • यूपीपीएससी मेंस रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए वेबसाइट uppsc.up.nic पर विजिट करें।
  • होम पेज पर Important Segments में Result में LIST OF CANDIDATES PROVISIONALLY QUALIFIED FOR INTERVIEW IN ADVT. NO. A-1/E-1/2025, COMBINED STATE/UPPER SUBORDINATE SERVICES (M.) EXAM.-2025 पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर पीडीएफ ओपन हो जायेगा।
  • इसमें आप अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। नीचे पीडीएफ का डायरेक्ट लिंक दिया जा रहा है जिस पर क्लिक करके सीधे नतीजे की जांच की जा सकती है।

UPPSC Mains Result 2026 PDF Link

कब आएंगी इंटरव्यू की डेट्स

नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार इंटरव्यू के लिए डेट्स का एलान पृथक से किया जाएगा। ऐसे में समय- समय पर उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- PFRDA Vacancy 2026: इस विभाग में असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-A पदों पर हो रही भर्ती, पात्रता-फीस सहित अन्य डिटेल यहां करें चेक