विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPPSC: उत्तर प्रदेश एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें PDF

Published: Thu, 08 Oct 2026 11:08 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 08 Oct 2026 11:23 AM (GMT+05:30)

यूपीपीएससी की ओर से UPPSC LT Grade Assistant Teacher Mains Result जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC LT Grade Assistant Teacher Mains Result 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

UPPSC LT Grade Assistant Teacher Mains Result 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी।

  2. 90 उम्मीदवार परीक्षा में सफल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग UPPSC की ओर से एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने UPPSC LT Grade Assistant Teacher Result 2026 की परीक्षा में भाग लिया था। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मुख्य परीक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट की घोषणा संस्कृत विषय के लिए की गई है। रिजल्ट पीडीएप फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है।

कैसे और कहां से डाउनलोड करें मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

संस्कृत मुख्य परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Latest-News सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UPPSC LT Grade Assistant Teacher Mains Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन

यूपीपीएससी की ओर से जारी रिजल्ट के मुताबिक संस्कृत की मुख्य परीक्षा में कुल 90 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर प्रारंभिक संस्कृत विषय के लिए परीक्षा का आयोजन 07 दिसंबर, 2025 को किया गया था। इस परीक्षा में कुल 26273 उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसके साथ ही प्रारंभिक परीक्षा में कुल 2772 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए थे। इसके बाद मुख्य परीक्षा का आयोजन 23 अप्रैल, 2026 को किया गया था।

uppsc

 

कटऑफ लिस्ट जल्द होगी जारी

यूपीपीएससी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा में प्राप्त अंक एवं कटऑफ लिस्ट ग्रुप-2 व 3 का अंतिम परिणाम जारी होने के पश्चात जल्द ही जारी की जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड डाउनलोड करने से संबंधित अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

 

यह भी पढ़ें- CSIR UGC NET Notification 2026: एनटीए सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर सेशन परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट, इस डेट पर होगा एग्जाम