UPPSC Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश लेक्चरर टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
यूपीपीएससी ने लेक्चरर टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC Lecturer Technical Education Admit Card 2026: सितंबर में होगी परीक्षा।
HighLights
यूपीपीएससी ने जारी किया एडमिट कार्ड।
ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से लेक्चरर टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। वे ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
लेक्चरर टेक्निकल एजुकेशन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Recruitment Dashboard सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UPPSC Lecturer Technical Education Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
यूपीपीएससी की ओर से लेक्चरर टेक्निकल एजुकेशन की लिखित परीक्षा 06 सितंबर, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 513 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी डिटेल जैसे अपना नाम, परीक्षा की तिथि एवं शिफ्ट, अपना नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि की जांच ध्यान से कर लें। इसके अलावा, एग्जाम सेंटर जाने से पहले एडमिट कार्ड में दी गई जरूरी गाइडलाइंस को भी ध्यान से पढ़ लें।
