विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPPSC Lecturer Exam City Slip 2026 Link: उत्तर प्रदेश लेक्चरर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

Published: Sat, 24 Oct 2026 02:15 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2026 02:33 PM (IST)

उत्तर प्रदेश लेक्चरर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा जल्ह ही की जाएगी।

UPPSC Lecturer Exam City Slip 2026 Link: यहां देखें पूरी जानकारी।

UPPSC Lecturer Exam City Slip 2026 Link: यहां देखें पूरी जानकारी।

HighLights

  1. लेक्चरर परीक्षा की सिटी स्लिप जारी।

  2. जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने लेक्चरर परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप का एलान कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UPPSC Lecturer Exam City Slip 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।

कैसे और कहां से डाउनलोड करें सिटी स्लिप

यूपी लेक्चरर परीक्षा के लिए सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Recruitment Dashboard सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UPPSC Lecturer Exam City Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

UPPSC Lecturer Exam City Slip 2026 Direct Link

इस डेट पर होगी परीक्षा

यूपीपीएससी की ओर से लेक्चरर परीक्षा का आयोजन 02 से 06 नवंबर, 2006 के बीच किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा वाले दिन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से एक घंटे 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। 

परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की घोषणा जल्द ही की जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए समय-समय पर UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।


 

यह भी पढ़ें: UP Home Guard Final Result 2026 OUT: यूपी होमगार्ड परीक्षा के लिए फाइनल मार्क्स जारी, 23 नवंबर तक मार्क्स डाउनलोड करने की सुविधा