विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Home Guard Final Result 2026 OUT: यूपी होमगार्ड परीक्षा के लिए फाइनल मार्क्स जारी, 23 नवंबर तक मार्क्स डाउनलोड करने की सुविधा

Published: Sat, 24 Oct 2026 12:48 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2026 01:07 PM (IST)

यूपी होमगार्ड परीक्षा के लिए फाइनल मार्क्स की घोषणा कर दी गई है। यह सुविधा पोर्टल पर 23 नवंबर, 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

UP Home Guard Final Result 2026 OUT: यहां देखें पूरी डिटेल।

UP Home Guard Final Result 2026 OUT: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. यूपी होमगार्ड फाइनल मार्क्स जारी।

  2. लिंक पोर्टल पर 23 नवंबर तक रहेगा एक्टिव।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश होमगार्ड की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से UP Home Guard Final Marks 2026 जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब पोर्टल पर जाकर परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों की जांच कर सकते हैं। फाइनल मार्क्स डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना अनिवार्य है।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें फाइनल मार्क्स

यूपी होमगार्ड परीक्षा के लिए फाइनल मार्क्स ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए फाइनल मार्क्स डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।

  • फाइनल मार्क्स डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर TOP NOTICES सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UP Home Guard Final Marks 2026 लिंक पर क्लिक कर लें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज कर लें।
  • लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद UP Home Guard Final Marks 2026 स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

UP Home Guard Final Marks 2026

23 नवंबर तक डाउनलोड करें मार्क्स

उम्मीदवार यूपी होमगार्ड परीक्षा के लिए फाइनल मार्क्स 24 अक्टूबर से लेकर 23 नवंबर, 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं। 23 नवंबर के बाद यह सुविधा बंद कर दी जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे निर्धारित समय-सीमा के अंदर फाइनल मार्क्स अवश्य डाउनलोड कर लें। इसके साथ ही अगर किसी उम्मीदवार को मार्क्स डाउनलोड करने में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो वे उम्मीदवार पोर्टल पर उपलब्ध हेल्पडेस्क नंबर के माध्यम से अपनी समस्या से अवगत करवा सकते हैं।


 

यह भी पढ़ें- UP TGT Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी के 17,735 पदों भर्ती का एलान, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज से शुरू; 1 लाख से अधिक मिलेगी सैलरी