UPPSC HEO Admit Card 2026: यूपी हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस डेट में होगा एग्जाम
यूपीपीएससी हेल्थ एजुकेशन ऑफिसर एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं जिसे आप इस पेज से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 4 अक्टूबर को आयोजित होगी।

UP HEO Admit Card 2026 Download Link
HighLights
यूपी स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा 4 अक्टूबर को।
एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड इस पेज से कर लें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (HEO) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए जारी कर दिए गए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था वे तुरंत ही आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए इस पेज पर भी प्रवेश पत्र का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिस पर क्लिक करके लॉग इन डिटेल दर्ज कर इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
कब होगी परीक्षा?
यूपीपीएससी की ओर से इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को करवाया जायेगा। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए 22 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक आनलाइन आवेदन लिए गए थे। 221 पदों की इस भर्ती के लिए कुल 1,24,806 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
- यूपी हेल्थ एजुकेटर भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर आपको रिक्रूटमेंट डैशबोर्ड में Admit Card :- CLICK HERE TO DOWNLOAD ADMIT CARD FOR ADVT.NO.D-6/E-1/2025, SWASTHYA SHIKSHA ADHIKARI (SCREENING) EXAM-2025, (EXAM. DATED-04/10/2026) पर क्लिक करना है।
- इसके बाद डाउनलोड एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करना है।
- नए पेज पर कैंडिडेट OTR नंबर, डेट ऑफ बर्थ भरकर जेंडर सेलेक्ट करना है।
- अब वेरिफिकेशन कोड दर्ज करके Download Admit Card बटन पर क्लिक करना है।
- हॉल टिकट अब ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
जो भी अभ्यर्थी परीक्षा देने जा रहे हैं वे ध्यान रखें कि केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ ही एक वैलिड पहचान पत्र (आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड/ पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस) अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं ताकी आपका वेरिफिकेशन हो सके। बिना हॉल टिकट एवं पहचान पत्र के आपको एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी और ऐसे में आप परीक्षा देने से वंचित हो जायेंगे। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
