UPPSC GIC Lecturer Result 2026: यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डायरेक्ट डाउनलोड
यूपीपीएससी की ओर से GIC Lecturer Result 2026 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है।

UPPSC GIC Lecturer Result 2026: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
जीआईसी लेक्चरर परीक्षा का रिजल्ट जारी।
पीडीएफ फॉर्मेट में जारी हुए रिजल्ट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से GIC लेक्चरर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे थे। वे UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना नतीजे चेक कर सकते हैं। यूपीपीएससी की ओर से नतीजों की घोषणा पीडीएफ फॉर्मेट में गई है। परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में भाग ले सकेंगे।
इन 5 तरीकों से करें रिजल्ट डाउनलोड
जीआईसी लेक्चरर परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UPPSC GIC Lecturer Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
मुख्य परीक्षा में होंगे शामिल
यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर की लिखित परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को जल्द ही मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। आयोग की ओर से फिलहाल मुख्य परीक्षा से संबंधित तारीखों का एलान नहीं किया गया है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मुख्य परीक्षा से संबंधित ताजा अपडेट के लिए समय-समय पर आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। उम्मीदवार मुख्य परीक्षा से संबंधित जानकारी एवं एग्जाम पैटर्न जानने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं।
