विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

GATE 2027: गेट एग्जाम के लिए 14 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, IIT Madras करवाएगा परीक्षा, डेट वाइज चेक करें पूरा शेड्यूल

Published: Mon, 20 Jul 2026 06:03 PM (IST)

गेट 2027 का आयोजन आईआईटी मद्रास द्वारा करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अगस्त से स्टार्ट किये जायेंगे। परीक्षा फरवरी 2027 में आयोजित होगी।

GATE 2027 का पूरा शेड्यूल यहां करें चेक।

GATE 2027 का पूरा शेड्यूल यहां करें चेक।

HighLights

  1. गेट 2027 एग्जाम के लिए पंजीकरण 14 अगस्त से हो जायेंगे स्टार्ट।

  2. पात्रता, एप्लीकेशन फीस सहित पूरी डिटेल इस पेज से कर सकते हैं चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा (GATE 2027) की तैयरियों में लगे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। गेट 2027 के लिए शेड्यूल का एलान कर दिया गया है। वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर दी गई जानकारी के मुताबिक गेट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अगस्त से शुरू होंगे। आवेदन प्रक्रिया लेट फीस के साथ 30 सितंबर 2026 तक पूरी का जा सकेगी। छात्रों को बता दें कि इस बार परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT Madras) को दी गई है।

चेक करें पूरा शेड्यूल

आईआईटी मद्रास की ओर से गेट 2027 को लेकर सभी डेट्स का एलान कर दिया गया है-

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की तिथि 14 अगस्त 2026
रजिस्ट्रेशन/ आवेदन की लास्ट डेट (बिना लेट फीस) 21 सितंबर 2026
लेट फीस के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026
एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार की डेट्स  14 से 21 अक्टूबर 2026
सिटी अलॉटमेंट नोटिफिकेशन जारी होने की डेट 4 जनवरी 2027
परीक्षा की तिथि 6, 7, 13, 14, 20 एवं 21 फरवरी 2027
रिजल्ट जारी होने की तिथि 19 मार्च 2027

फॉर्म भरने के लिए पात्रता

गेट 2027 एग्जाम में भाग लेने के लिए जो अभ्यर्थी स्नातक डिग्री कार्यक्रम के तीसरे या उच्चतर वर्ष में अध्ययन कर रहे हैं या जिन्होंने इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी/ वास्तुकला/ विज्ञान/ वाणिज्य/ कला/ मानविकी में कोई भी डिग्री प्राप्त की है वे इस एग्जाम में भाग लेने के लिए पात्र हैं। विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

आवेदन फीस

गेट 2027 आवेदन पत्र भरने के साथ अभ्यर्थियों रेगुलर पीरियड (बिना लेट फीस) में 2000 और एक्सटेंडेंड पीरियड (लेट फीस के साथ) में 2500 का रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी वर्ग को रेगुलर तिथियों में 1000 रुपये और एक्सटेंडेड तिथियों में 1500 रुपये का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें- NEET UG Counselling 2026: जल्द शुरू होगी नीट यूजी काउंसलिंग, 1.37 लाख सीटों पर होगा दाखिला, तैयार कर लें ये दस्तावेज