विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPPSC ATP Pre Result 2026: असिस्टेंट टाउन प्लानर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, इतने उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट

Published: Thu, 10 Sep 2026 01:14 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2026 01:22 PM (IST)

यूपीपीएससी ने असिस्टेंट टाउन प्लानर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

UPPSC ATP Pre Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

UPPSC ATP Pre Result 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. यूपीपीएससी ने जारी किया प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट।

  2. चयनित उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में होंगे शामिल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग UPPSC की ओर से असिस्टेंट टाउन प्लानर ATP प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जो उम्मीदवार UPPSC ATP Pre परीक्षा में शामिल हुए थे और नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे उम्मीदवार अब UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UPPSC ATP Pre Result 2026 देख व डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध है। पीडीएफ में उम्मीदवार अपने रोल नंबर की जांच कर सकते हैं।

इन 5 स्टेप्स से डाउनलोड करें रिजल्ट

यूपीपीएससी ने एटीपी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर विजिट करें।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद UPPSC ATP Pre Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  5. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इतने उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चयनित

यूपीपीएससी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कुल 84 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। बता दें, प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 331 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। प्रारंभिक परीक्षा में कुल 179 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

UPPSC ATP Pre Result 2026 Direct Link 

परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए रोल नंबर की जांच ध्यान से कर लें। इसके साथ ही आयोग की ओर से अभी मुख्य परीक्षा तिथि का एलान नहीं किया गया है। इसलिए परीक्षा से संबंधित तिथि की जानकारी हासिल करने के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। 

 

यह भी पढ़ें: UP PET 2026: उत्तर प्रदेश पीईटी परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड जल्द जारी होने की उम्मीद