विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPPRPB इस सप्ताह जारी कर सकता है यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती रिजल्ट, केवल 4 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे परिणाम

Published: Mon, 28 Oct 2024 03:56 PM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2024 03:57 PM (IST)

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से कॉन्स्टेबल भर्ती रिटेन टेस्ट का रिजल्ट जल्द ही जारी ...और पढ़ें

UP Police Constable Result 2024 जल्द जारी होने की उम्मीद।
UP Police Constable Result 2024 जल्द जारी होने की उम्मीद।

HighLights

  1. यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी।
  2. आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एक्टिव होगा डायरेक्ट लिंक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 रिजल्ट का इंतजार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार अक्टूबर को अंतिम सप्ताह में रिजल्ट की घोषणा की जानी थी। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवाली से पहले कभी भी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।

कहां और कैसे चेक कर पाएंगे नतीजे

पुलिस विभाग की ओर से रिजल्ट केवल ऑनलाइन माध्यम से UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर ही जारी किया जायेगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी यहां दी जा रही केवल 4 स्टेप्स को फॉलो करके परिणाम की जांच कर पायेंगे-

  • स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर उम्मीदवारों को रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3: अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड कर लें।
  • स्टेप 4: इसके बाद अभ्यर्थी उस लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक कर लें।

जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर इस लिस्ट में दर्ज होगा केवल वे ही भर्ती के अगले चरण फिजिकल एन्ड्योरेंस टेस्ट (PET) एवं फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। चूंकि पीडीएफ में लाखों अभ्यर्थियों के रोल नंबर दर्ज होंगे ऐसे में आपको पीडीएफ ओपन होने के बाद उसमें conl+f दबाना है और उसके बाद सर्च बार में सीधे अपने रोल नंबर दर्ज करना है। इसके बाद आप अपने परिणाम तक डायरेक्ट पहुंच जाएंगे।

कब होंगे फिजिकल टेस्ट

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट जारी होने के बाद ही पुलिस बोर्ड की ओर से फिजिकल टेस्ट के लिए डेट्स की घोषणा की जाएगी। अनुमान के मुताबिक फिजिकल टेस्ट का आयोजन नवंबर या दिसंबर माह में करवाया जा सकता है। पीईटी एवं पीएसटी के लिए सफल उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड टेस्ट से कुछ दिन बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। फिजिकल टेस्ट में मेडिकल टेस्ट में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी। भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- UPSSSC: उत्तर प्रदेश फीमेल हेल्थ वर्कर भर्ती के लिए आज से करें अप्लाई, पात्रता-एप्लीकेशन प्रॉसेस सहित अन्य डिटेल यहां से करें चेक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।