UPESSC Principal City Slip 2026: उत्तर प्रदेश प्रिंसिपल परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एक क्लिक से करें डाउनलोड
यूपीईएसएससी ने प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UPESSC Principal City Slip 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।
HighLights
प्रिंसिपल परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी।
परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी होगा एडमिट कार्ड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग UPESSC की ओर से प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार प्रिंसिपल की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ओटीआर आईडी, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। इसके साथ ही इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 111 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
प्रिंसिपल परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एग्जाम सिटी स्लिप डाउलोड कर सकते हैं।
- एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर Principal Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक कर लें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल जैसे ओटीआर आईडी, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 9.30 बजे से लेकर सुबह 11.30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा लखनऊ के 2 एग्जाम सेंटर में आयोजित कराई जाएगी।
UPESSC Principal City Slip 2026 Direct Link
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
यूपीईएसएससी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश-पत्र 21 सितंबर के दिन जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे होगा चयन
लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 360 अंकों के 120 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए 40 अंक का साक्षात्कार आयोजित कराया जाएगा। इसके साथ ही न्यूनतम 110 अनुसंधान अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही इस पद के लिए चयनित किए जाएंगे।
